Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBody Found Near National Makhana Research Center in Darbhanga

मखाना रिसर्च सेंटर के सामने मिला शव

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के सामने एनएच 27 के किनारे एक शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन मृतक लगभग 40 वर्ष का था और अर्धविक्षिप्त प्रतीत होता...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 23 Feb 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
मखाना रिसर्च सेंटर के सामने मिला शव

दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के सामने एनएच 27 के किनारे झाड़ी में शनिवार की शाम एक शव पाया गया। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की गई। शव लगभग पांच दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था। झाड़ी में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय मुखिया राजकुमार दास समेत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। लगभग 40 वर्षीय मृतक हाफ टीशर्ट व पैंट पहना हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर प्रतीत हुआ कि वह अर्धविक्षिप्त था। आसपास के क्षेत्र में अक्सर घूमता रहता था। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यूडी कांड दर्ज किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें