Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Flag Hoisting and Honors

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया। विधान पार्षद सुनील चौधरी के नेतृत्व में झंडा लहराया गया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को पाग-चादर से सम्मानित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 7 April 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

मनीगाछी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस विधान पार्षद सुनील चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का झंडा लहराकर मनाया। इस अवसर पर विधान पार्षद ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पाग-चादर से सम्मानित भी किया। मौके पर सुधांशु शेखर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, अमित झा पप्पू, दिलीप मंडल, मणिकांत झा, सुबोध कामत, सत्यनारायण झा, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, कैलाश, सोनू ठाकुर, मुकुन्द झा, ललित पासवान, विनय मश्रि आदि थे। धमुआरा शक्ति केंद्र पर हुआ समारोह

अलीनगर। भाजपा के स्थापना दिवस पर धमुआरा शक्ति केंद्र पर समारोह मनाया गया। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जहां परिवारवाद नहीं चलता है और एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। मौके पर लाल मुखिया, धमुआरा शक्ति केंद्र प्रमुख संजय पासवान, विजय पासवान, अजय पासवान, जगदीश मुखिया, मदन साहू, गोपाल पासवान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें