Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar Government Trains Newly Appointed Block Agriculture Officers on Modern Farming Techniques

नवनियुक्त बीएओ को केविके में मिला प्रशिक्षण

बिहार सरकार के नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में संपन्न हुआ। डा. दिव्यांशु शेखर ने खेती में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और विभिन्न कृषि...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाFri, 7 March 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
नवनियुक्त बीएओ को केविके में मिला प्रशिक्षण

जाले। कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार से चल रहे बिहार सरकार में नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। केन्द्र के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डा. दिव्यांशु शेखर ने दरभंगा जिला क्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चलाई जा रही परियोजनाओं एवं किसानों के समक्ष आ रही रही समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की। दरभंगा जिला क्षेत्र में खेती में होने वाली विभिन्न समस्याओं से निपटने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शून्य जुताई विधि से गेहूं, मसूर, सरसों आदि के प्रत्यक्षण, मखाना एवं सिंघाड़ा, समेकित कृषि प्रणाली एवं जलवायु के बदलते परिवेश में सब्जियां की पॉलीहाउस के अंदर खेती तथा आम के बागान में सरसों मसूर की अंतरवर्ती फसल क्षेत्र का भ्रमण कराया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की तकनीकों के प्रत्यक्षण से होने वाले फायदों को उन्होंने बारीकी से समझाया। सूखा और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में विभिन्न वैज्ञानिक विधियों के बारे में भी चर्चा की।

वहीं नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों ने पूरी निष्ठा, साहस एवं सहयोगात्मक भाव से कार्य करने के अपने अपने पक्के का संकल्प लिया। प्रशिक्षुओं ने अपना-अपना अनुभव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, इं. निधि कुमारी एवं फार्म मैनेजर डा. चंदन कुमार के साथ साझा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें