Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar Celebrates Holi Milan Ceremony with Joy and Recognition

होली दूसरों के संग खुशी मनाने का त्योहार

बिरौल में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने होली मिलन समारोह में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन में आनंद और दूसरों के साथ खुशी बांटने का संदेश देता है। बेनीपुर में महिला सम्मान दिवस...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 9 March 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
होली दूसरों के संग खुशी मनाने का त्योहार

बिरौल। होली का त्यौहार केवल रंगों का पर्व नहीं है बल्कि यह पर्व हमें जीवन में आनंद की अनुभूति तथा दूसरों के साथ खुशी मनाते हुए जीने का संदेश भी देता है। ये बातें सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को बिरौल में भाजपा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान व भाजपा नेता मणिकांत मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने सांसद को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। मौके पर पार्टी नेता श्रवण चौधरी, मंडल अध्यक्ष हीरा ठाकुर, पिंटू झा, विकास विवेक चौधरी आदि ने जोगीरा गाया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने होली मिलन का आनंद लिया।

होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

बेनीपुर। अयाची मिथिला महिला कॉलेज पर महिला सम्मान दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर व डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू का सम्मान किया गया। उन्होंने डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. सुनीता झा, प्रो. सुनीता कुमारी व डॉ. हीरा कुमारी को महिला सम्मान के रूप में सम्मानित किया। संचालन प्रो. देवेंद्र कुमार झा एवं डॉ. रामसेवक ठाकुर ने किया। रामबाबू झा, भगवान बाबू झा व संजय ठाकुर ने होली की प्रस्तुति की। प्राचार्य प्रवीण कुमार मिश्रा ने अतिथियों का सम्मान किया। मौके पर कॉलेज कर्मी डॉ. रमन कुमार झा, डॉ. राजेंद्र साह, प्रो. विजय कुमार झा, प्रो. विनय मिश्रा, प्रो. तारानंद ठाकुर, लेखापाल विजय कुमार झा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें