Bihar BJP Leader Sushil Modi Remembered on Death Anniversary with Tribute Program सुशील मोदी को पुण्यतिथि पर दी गई स्मरणांजलि, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBihar BJP Leader Sushil Modi Remembered on Death Anniversary with Tribute Program

सुशील मोदी को पुण्यतिथि पर दी गई स्मरणांजलि

दरभंगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका स्थान कभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाWed, 14 May 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
सुशील मोदी को पुण्यतिथि पर दी गई स्मरणांजलि

दरभंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर स्मरणांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद डॉ. गुप्ता ने सुशील मोदी के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे ऐसी सख्सियत थे जिनका स्थान कभी भरा नहीं जा सकता है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और कार्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। सुशील मोदी ने बिहार में पहली बार महिला केंद्रित बजट की शुरुआत की थी और यह ऐतिहासिक शुरुआत थी।

सुशील मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों में कोटा खत्म करने के लिए प्रयास किया और सरकार ने उनके प्रयासों को सकारात्मक रूप में लिया। उन्होंने राज्यसभा में मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने का मुद्दा उठाया था और कहा था कि यह राष्ट्रीय हित में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।