Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाBattles and stones during idol immersion

मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट व पत्थरबाजी

लहेरियासराय। हिन्दुस्तान टीम विवि थाना क्षेत्र के आजमनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 18 Feb 2021 10:30 PM
share Share

लहेरियासराय। हिन्दुस्तान टीम

विवि थाना क्षेत्र के आजमनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान गुरुवार की रात जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान डीजे बजाने के सवाल पर आजमनगर के कुछ लड़कों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद छात्रों व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, जैसे ही इस बात की जानकारी विवि थाने की पुलिस को मिली, वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी मामले को शांत करने में जुटे हुए थे।

मतगणना में गड़बड़ी की डीएम से शिकायत:

दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत भराठी पंचायत पैक्स उम्मीदवार रविन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को डीएम से पैक्स चुनाव की मतगणना में अनियमितता बरते जाने की शिकायत करते हुए जिला स्तर से रीकाउंटिंग कराने की गुहार लगायी है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि मतगणना केंद्र पर तैनात उनके पोलिंग एजेंट के अनुसार 1010 मत ही पड़े जबकि मतगणना के समय 1037 मतों की गिनती की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें