Hindi NewsBihar NewsChapra NewsWomen s Safety Awareness Campaign by Police in Banaiyapur

महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय

बनियापुर में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। महिला पुलिस ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया। डायल 112 और महिला हेल्पडेक के उपयोग के बारे में जानकारी दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराWed, 19 Feb 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
 महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय

बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। थाने की महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को प्रखण्ड के जीवधारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज धनगरहां में छात्राओं के बीच महिला सिपाही की उपस्थिति में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहार पुलिस में महिलाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान से छात्राओं को अवगत कराया गया। बताया गया कि महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्पडेक बनाया गया है। डायल 112 के द्वारा महिलाओं के यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा लिए जाने जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बारे समझाया गया। महिलाओं, स्कूली छात्राओं को इसके इस्तेमाल के विषय में कुछ दिनो पूर्व पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को महिला सुरक्षा के संबंध में संदेश दिए गए थे। इस संदेश से भी छात्राओं को रूबरू कराया गया। अभियान के दौरान आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प छात्राओं को दिलाया गया। छात्राओं का मनोबल बनाये रखने के लिए क्विज का आयोजन कर उन्हे पुरस्कृत भी किया गया। पुरुस्कृत छात्र छात्राओं में ऋषिका कुमारी,ज्योति कुमारी,अनुकूल कुमार,श्रुति कुमारी,अदिति शर्मा,राधा कुमारी,नितेश कुमार,प्रिंस कुमार,अरमान अंसारी,रवि कुमार तथा संजीव कुमार का नाम शामिल है। मौके पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार और महिला सिपाही नीकु कुमारी मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें