मढ़ौरा के पटेढ़ी में एसडीओ ने की गेहूं की कटाई
मढ़ौरा में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने पटेढ़ी में गेहूं की कटाई की। किसान रविंद्र सिंह के खेत में 10 गुना 5 मीटर में कटाई कर 11 किलो 810 ग्राम गेहूं प्राप्त हुआ। यह प्रक्रिया...

मढ़ौरा, एक संवाददाता। फसल कटाई प्रयोग कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने पटेढ़ी में गेहूं की फसल की कटाई की। पटेढ़ी निवासी किसान रविंद्र सिंह के खेत में 10 गुना 5 मीटर की परिधि में गेहूं की कटाई की गई। इसमें करीब 11 किलो 810 ग्राम गेंहू दाना प्राप्त हुआ। अमूमन फसल की उपज की गणना करने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा गेहूं मक्का और धान की कटाई विभिन्न पदाधिकरियों की निगरानी में की जाती है ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे। इसी के तहत शनिवार को एसडीओ के द्वारा मढ़ौरा के पटेढ़ी निवासी रविंद्र कुमार सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई की गई और प्राप्त उपज की गणना की गई। इस मौके पर किसान रविन्द्र सिंह व किसान सलाहकार सुनील कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।