Hindi NewsBihar NewsChapra NewsUnveiling of Kapuri Thakur Statue in Bihar A Tribute to the People s Leader

जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

सारण जिले के खरिका बाजार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि मनीष वर्मा ने कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा की सराहना की। डॉ पंकज सिंह ने कहा कि यह प्रतिमा सामाजिक समरसता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 27 Feb 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का  हुआ अनावरण

दिघवारा , निसं। सोनपुर विधानसभा के खरिका बाजार में सारण जिला जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच द्वारा युवा समाज सेवी व भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह के सौजन्य से निर्मित भारत रत्न से पुरस्कृत जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया। बिहार के इस रत्न को नीतीश सरकार के समय काल में केंद्र सरकार ने गौरव प्रदान किया। उन्होंने शोषितों व वंचितों की लड़ाई लड़ाई लड़ी। उनकी विचारधारा और सोच सभी के लिए प्रेरणादायक है। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ पंकज सिंह ने कहा कि मैं खुद भी कर्पूरी ठाकुर से काफी प्रभावित रहा हूं। बात सिर्फ प्रतिमा की नहीं है । वे असल मायने में जननायक थे और यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं है बल्कि सामाजिक समरस्ता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कर्पूरी जी के भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया । विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह छोटू,दीपक शर्मा,संजीत चौरसिया,सुनील कुमार,दीपक गुप्ता व उमाशंकर ठाकुर, प्रदीप ठाकुर अशोक कुमार, शशि चंद्रवंशी, रजनीश कुमार, नागेंद्र ठाकुर दिनेश सैनी, चंदेश्वर सैनी,भगवान दास, मंगल सिंह,आनंद किशोर सिंह, कामेश्वर महतो,आफताब आलम,स्थानीय विधायक रामानुज प्रसाद, समीना खातून, जुली कुमारी, कंचन सिंह, अन्य आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें