असम राइफल्स के शहीद जवान घनश्याम सिंह का शव पहुंचा अतरसन गांव ,गमगीन हुआ माहौल
रसूलपुर के अतरसन में असम राइफल्स के शहीद जवान धनश्याम सिंह का शव शनिवार को पहुंचा। उनकी पत्नी, मां और बच्चों का रोते-बिलखते देख गांव का माहौल गमगीन हो गया। 26 जनवरी को ड्यूटी पर तैनात धनश्याम सिंह फूड...

रसूलपुर। असम राइफल्स के शहीद जवान स्व धनश्याम सिंह (53 वर्ष) का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव रसूलपुर थाना के अतरसन में दोपहर पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। स्व मनन सिंह के इकलौते पुत्र रहे शहीद जवान की पत्नी सुमन देवी ,बूढ़ी मां रमावती कुंवर व बेटे बेटियों को रोते-बिलखते देख ग्रामीणों और शवयान के साथ आये जवानों की आंखें भी नम हो गई। शहीद जवान घनश्याम सिंह के चचेरे भाई उमेशचंद्र सिंह ने बताया कि उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। बड़े पुत्र रणवीर सिंह ने सिवान जिले के सिसवन स्थित सरयू नदी के रामघाट पर मुखाग्नि दी। उमेशचंद्र ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात धनश्याम सिंह 26 जनवरी को अपने साथियों के साथ खाना खाने के बाद बीमार पड़ गये। उनके साथ पांच अन्य जवान भी बीमार पड़े थे। सभी छह की मौत 29 जनवरी की रात हो गई। मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया गया है। आईजी जेपी सिंह को हिमाचल प्रदेश पुलिस के एडीजी बनाए जाने पर खुशी 10- हिमाचल प्रदेश पुलिस के एडीजी जय प्रकाश सिंह का फाइल फोटो दाउदपुर(मांझी)। सारण जिले के मांझी प्रखंड के तेघरा निवासी एवं हिमाचल प्रदेश के शिमला में आईजी के रूप में पदस्थापित जय प्रकाश सिंह ने एक बार पुनः सारण को गौरवान्वित किया है। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाए जाने पर उनके परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस आशय की अधिसूचना 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के गृह-विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है और जेपी सिंह ने अपना नया कार्य-भार भी ग्रहण कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।