मामा घर जा रहे सात वर्षीय बालक का कुएं में डूबकर मौत
फोटो- 24 मांझी अस्पताल परिसर में मांझी के दुर्गापुर गांव के मृत बालक के रोते बिलखते परिजन से एक बालक की मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत मांझी क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी राजकिशोर राम का सात वर्षीय...

दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के गोंढा गांव के समीप रविवार को कुएं में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत मांझी क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी राजकिशोर राम का सात वर्षीय पुत्र राजन कुमार बताया जाता है। घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए दुर्गापुर निवासी रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक राजन अपनी मां रीना देवी के साथ दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा स्थित अपने मामा के घर पैदल जा रहा था। इस दौरान गोंढा गांव के समीप समतल स्थान पर कुएं में फिसलकर गिर पड़ा और पलक झपकते ही डूब गया। बाद में उसकी मां के शोर मचाए जाने के बाद जुटे ग्रामीणों ने गोताखोरों की सहायता से उसे बाहर निकाला। बाद में उसे मांझी सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। घटना के सम्बंध में पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी माता के साथ अपने ननिहाल बंगरा जा रहा था। उधर मृतक का पिता एक पखवारे पूर्व पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करने चला गया है। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।