Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTraffic Jam on Methwaliya Four-Lane Causes Distress to School Children in Chhapra

छपरा-मेथवलिया फोरलेन पर लगा घंटों महाजाम, परेशान रहे लोग

छपरा मेथवलिया फोरलेन पर सोमवार को जाम में स्कूली बच्चे दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे बच्चों को स्कूल समय पर पहुंचने में समस्या हुई। पुलिसकर्मियों की कमी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराMon, 21 April 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
छपरा-मेथवलिया फोरलेन पर लगा घंटों महाजाम, परेशान रहे लोग

मेथवलिया फोरलेन पर ट्रैफिक व्यवस्था तीन से चार पुलिस कर्मियों के सहारे दो घण्टे से अधिक समय तक जाम में ही फंसे रहे स्कूली बच्चे छपरा, नगर संवाददाता। सोमवार को सुबह से ही छपरा मेथवलिया फोरलेन पर घंटों जाम लगा रहा। फोरलेन पर हाल के दिनों में जाम की यह स्थिति लगातार रह रही है। जाम की वजह से विकल्प वालों को मार्ग बदलना पड़ता है और जिनके पास विकल्प नहीं है वो गर्मी में भूखे-प्यासे अपने वाहनों में बिलबिलाते रहते हैं। जाम से इतनी खराब स्थिति के बावजूद महज तीन-चार पुलिसकर्मियों के भरोसे हजारों वाहनों के नियंत्रण की जिम्मेदारी होती है। इन पुलिस कर्मियों से मेथवलिया फोरलेन के महाजाम से लोगों का निजात नहीं मिल रही हैं। स्कूली बस में सवार बच्चे मोहित ने बताया कि सुबह से जाम में फंसे होने पर समय से स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। हमारी तीन क्लास छूट जाएगी। दो घण्टे से अधिक समय तक बस जाम में ही फंसी रही। सभी बच्चे गाड़ी में उमस से परेशान होकर रो रहे थे। पानी और भूख से बिल-बिला रहे थे। डब्लू यादव ने बताया कि परिजनों को डॉक्टर से दिखाने व अन्य जरूरी काम को लेकर समय से छपरा पहुंचाना चाहते थे लेकिन उन्हें दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। उपर से तेज धूप और गर्मी में पसीने से लथफथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जाम इतना था कि मजबूरन चंचौरा बाजार व बिंदटोलिया होते जगदम कालेज ढाला पहुंचे लेकिन वहां भी जाम से निकलने के लिए घंटों मशक्कत करना पड़ा। गाड़ियों के परिचालन के क्रम में एक दूसरे की गाड़ी में टक्कर से नोकझोंक की भी नौबत आ गयी। कई लोग ट्रक से बचते हुए जाम से बाहर निकले । हालांकि कोई बड़ी घटना मेथवलिया फोरलेन पर नहीं हुई। सभी लोग जाम से निकलने के लिए परेशान थे। मेथवलिया फोरलेन पर अब तक कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। उधर छपरा-पटना एनएच-19 फोरलेन के रास्ते ट्रकों के आने-जाने की कतार लगी रहती है। मेथवलिया फोरलेन पर चौक या ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से जाम अधिक लग रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें