Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTeenager Gang Rape Video Goes Viral Swift Arrest by Isuapur Police

वायरल वीडियो के आधार पर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल   

इसुआपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि पांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराWed, 5 March 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
वायरल वीडियो के आधार पर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल   

इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके आधार पर इसुआपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष कमल राम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं बाकी चारों जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। पीड़िता के पिता ने इसुआपुर थाना में आवेदन दिया है कि मेरी पुत्री दुर्गा पूजा के समय मेला घूमने गई थी। वहां घात लगाए पांच युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आवेदन में कहा गया है कि परसा गांव के अजय सिंह के साथ अन्य चार लड़के थे। उन्होंने मेरी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें