Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTeenager Commits Suicide in Jalalpur Police Investigate Circumstances

सवरी मठ गांव में किशोरी ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

जलालपुर के संवरी मठ गांव में 17 वर्षीय अनामिका कुमारी ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की है। मृतका की मां ने बताया कि वह सुबह चार बजे से गायब थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराWed, 19 Feb 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
सवरी मठ गांव में किशोरी ने की फांसी लगा कर आत्महत्या

जलालपुर। थाना क्षेत्र के संवरी मठ गांव में एक किशोरी ने पेड़ से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार की सुबह की बताई गई है। मृतका अनामिका कुमारी ग्रामीण उदय शंकर की 17 वर्षीया पुत्री बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे से वह गायब थी। लेकिन किसी ग्रामीण व पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी थी। गांव के किसी लड़के ने उसका शव फंदा से लटकते देखा तो हल्ला किया जिसके बाद ग्रामीणों को जानकारी हुई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चा है। छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल एकमा। स्थानीय थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी लंगड़ा टोला गांव निवासी विकास महतो गोलू यादव एवं विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के भोदसा गांव निवासी एक युवती के पिता ने थाने में मनचले युवकों पर अपनी पुत्री से छेड़खानी करने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर तीन लोगों को नामजद बनाया था। पुलिस ने त्वरित करवाई करते आरोपी बनाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीस हजार रुपये की फर्जी निकासी की शिकायत मकेर। थाना क्षेत्र के गंज मंसुरिया गांव के विजय राय के पुत्र अनिल राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसके बैंक खाता से दो बार में तीस हजार रूपये की निकासी फ्रॉड कर कर लिया गया है। घटना पन्द्रह फरवरी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल, एक रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग अलग विवाद में हुए मारपीट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायल डुमरी छपिया के देवंती देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल पोखरेरा के लगनी देवी, शहनेवाजपुर के सोलमान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तरैया में मोबलाईजरों को मिला तीन लाख रूपये परिश्रमिक तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल में पेड 49 मोबलाईजरो के बीच तीन लाख रूपये परिश्रमिक राशि खाते के माध्यम से दिया गया। इस सम्बंध में अस्पताल के लेखापाल पीयूष रंजन ने बताया कि जहां आशा का पद रिक्त है वहां 49 पेड मोबलाईजरो को टीका करण के लिए रखा गया था जिन को खाते के माध्यम से परिश्रमिक राशि दे दी गयी है। उक्त राशि मिलते ही उक्त कर्मियों में खुशी देखी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें