Hindi NewsBihar NewsChapra NewsShiv Mahapurana A Spiritual Journey for All Living Beings

संसार के लिए कल्याणकारी है शिव महापुराण की कथा: डॉ. इंद्रदेव

4 - जलालपुर के हरपुर शिवालय में आयोजित शिव महापुराण की कथा सुनते श्रद्धालु भक्त ण की कथा कल्याणकारी है। चाहे वह पशु पक्षी हो या मानव। जो भी प्राणी इस कथा का श्रवण करता है या उसके कानों तक कथा पहुंचती...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 22 Feb 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
संसार के लिए कल्याणकारी है शिव महापुराण की कथा: डॉ. इंद्रदेव

जलालपुर, एक प्रतिनिधि। संसार के समस्त प्राणियों के लिए शिव महापुराण की कथा कल्याणकारी है। चाहे वह पशु पक्षी हो या मानव। जो भी प्राणी इस कथा का श्रवण करता है या उसके कानों तक कथा पहुंचती है, उसका कल्याण हो जाता है। साथ ही शिव महापुराण की कथा सुनने से मानव के समस्त विकारों का नाश होता है तथा उसे शिवत्व की प्राप्ति होती है। इसलिए शिव महापुराण की कथा पूरे मनोयोग से सुननी चाहिए। यह बात हरपुर शिवालय में चल रहे श्रीरुद्र महायज्ञ सह शिव महारुपुराण की तथा में स्वामी डॉ. इंद्रदेव जी सरस्वती महाराज ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि जगत के कण कण में शिव व्याप्त हैं। ब्रह्मा ने सिर्फ सृष्टि की रचना की है। शिव चराचर जगत के पालनकर्ता है। उनकी भक्ति करने से मनुष्य के समस्त दोषों का नाश होता है तथा शिवभक्ति की प्राप्ति होती है। मौके पर यज्ञ के अध्यक्ष बाबा दामोदर दासजी महाराज, संयोजक जेपी सेनानी भरत सिंह, पंडित मधुसूदन दूबे, जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह व अन्य थे। मालूम हो 26 फरवरी तक प्रतिदिन एक बजे से चार बजे तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है। श्रेष्ठ साधक मोक्ष की कामना नहीं करता- पंछी देवी दाउदपुर(मांझी)। जो व्यक्ति ईश्वर के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर देता है, उसे सांसारिक मोह व लोभ कभी प्रभावित नही करता। जीवन में परमात्मा के चिंतन की बड़ी महिमा है। जो श्रेष्ठ साधक होता है वो मोक्ष की कामना नही करता। वह सिर्फ ईश्वर की भक्ति चाहता है। वह ईश्वर की भक्ति में अपने को समाहित कर परम शांति को प्राप्त करता है। उक्त बातें गोबरहीं शिवशक्ति धाम में चल रहे 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रवचन करते हुए हरदोई की संन्यासिनी सह विख्यात साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती गिरि उर्फ पंछी देवी ने कही। उन्होंने कहा कि जो देवों के देव हैं, जो सर्वत्र व्याप्त हैं, जो सभी जीवों में सम्माहित हैं, जिनमें पूरा जगत सम्माहित है, जो सबके कष्ट दूर करने वाले हैं, उस कल्याणकारी महादेव के चरणों में खुद को समर्पित कर जो निःस्वार्थ भाव से भक्ति करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। श्री नारायण महालक्ष्मी महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा 1 - खलपुरा में श्री नारायण महालक्ष्मी यज्ञ के कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छपरा सदर प्रखंड के खालपुरा बाला के श्री राम जानकी तिरुपति बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाला श्री नारायण महालक्ष्मी यज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा। हाथी घोड़ा, बैंड बाजा और रथ आदि से सुसज्जित होकर श्री नारायण महालक्ष्मी यज्ञ के कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूजा स्थल से निकलकर गांव के गणदेवी माता की पूजा अर्चना के बाद महाराजगंज, दरियागंज होते हुए दयाल चौक के पास छपरा आरा पुल के नीचे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना के लिए जल भारी की गई। विश्व कल्याण श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा और श्री नारायण महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन 21 फरवरी से 27 फरवरी के बीच खालपुरा बाला में कांची के पीठाधीश्वर श्रीनिवासाचार्य और श्री बालक स्वामी, नायर स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष जया किशोर सिंह और यज्ञ समिति अध्यक्ष भूतपूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन भागवत कथा का प्रवचन जगतगुरु द्वारा किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर तरैया। प्रखंड के माधोपुर बड़ा गांव में आगामी 3मार्च से राम जानकी व शिव परिवार की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू होगा। इसकी तैयारी भक्तजन कर रहे हैं। पहले दिन कलशयात्रा निकाली जायेगी। इस यज्ञ में विद्वानों द्वारा प्रवचन किया जायेगा। यह यज्ञ आगामी 9 मार्च तक चलेगा। इस यज्ञ का संचालन श्री श्री 1008 संत तपस्वी शिरोमणि नारदजी महाराज एवं राघव दास कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें