दिन भर चाहे जहां रहियो हमार पिया ..
मेला छपरा, नगर प्रतिनिधि। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आए कलाकारों ने लोकगीत की प्रस्तुति कर...

सोनपुर मेला के मंच लोकगायिका रिंकी पाण्डेय ने की लोकगीतों की प्रस्तुति छपरा, नगर प्रतिनिधि। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से बिहार सरकार के कला,संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आए कलाकारों ने लोकगीत की प्रस्तुति कर संगीत की सतरंगी छटा बिखेरी।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पटना की साहित्यिक संस्था मगध विकास सेवा संस्थान के कलाकार दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के साथ बिहार के विभिन्न मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी लोकगायिका रिंकी पांडेय ने लोकगीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोकगायिका रिंकी पाण्डेय ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वी धुन के जनक पंडित महेंद्र मिश्र की रचना अंगुली में डसले बिया नगीनिया हे ये ननदी दियरा जरा द से की। इसके बाद इन्होंने सुप्रसिद्ध लोकगीत हमार बलमू राते काहे न अइल व कहमा पईवू हे रामा बलमूआ गोड़वा लागे न जैसे कई मनोरंजक लोकगीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इनके साथ ढोलक पर अभिषेक शुक्ला सिंथेसाइजर पर दिनेश जी कुमार व पैड पर मनीष कुमार ने संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बाद में कलाकारों को सारण जिला प्रशासन केपदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं कॉफी मग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को देखने के लिए देर रात तक मुख्य पंडाल में दर्शकों की भीड़ जमी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।