Hindi NewsBihar NewsChapra NewsRailway Ticket Check Campaign Recovers Over 20 Lakh in Sonpur

मेगा टिकट जांच अभियान में 3054 बेटिकट यात्री धराए

सोनपुर में रेलवे द्वारा एक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 3054 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इस जांच में कुल 20 लाख 11 हजार 270 रूपए की वसूली की गई। यह अभियान सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराFri, 21 Feb 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
मेगा टिकट जांच अभियान में 3054  बेटिकट यात्री धराए

20 लाख 11 हजार 270 रूपए की हुई वसूली सोनपुर। संवाद सूत्र मुख्यालय के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया आदि स्टेशनों पर शुक्रवार को मेल- एक्सप्रेस, लोकल और स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच, महिला एवं विकलांग कोच, पेंट्री कार में मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध वेंडरों की भी जांच की गई। इस टिकट जांच अभियान में 3054 बेटिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे भाड़े एवं जुर्माने के रूप में 20 लाख 11 हजार 270 रूपए की वसूली की गई। यह जानकारी सीनियर डीसीएम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। कहा गया है कि सोनपुर मंडल में अब तक वर्ष 2024- 25 में 38 करोड़ रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त किया गया है। टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें