Hindi NewsBihar NewsChapra NewsPolice Seizes Property of Fugitive Criminal in Madhoura

मढ़ौरा में डकैती कांड के अभियुक्त के घर की हुई कुर्की

मढ़ौरा के ओल्हनपुर में पुलिस ने 2016 के डकैती कांड के फरार अभियुक्त धर्मेंद्र नट के घर की कुर्की की। कोर्ट के आदेश पर गौरा थाना की पुलिस ने उसकी संपत्ति, जैसे खिड़की, दरवाजा, और बर्तन आदि जब्त किए। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 26 April 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
मढ़ौरा में डकैती कांड के अभियुक्त के घर की हुई कुर्की

मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के ओल्हनपुर में डकैती कांड के फरार अभियुक्त धर्मेंद्र नट के घर की कुर्की गौरा पुलिस ने शनिवार को की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र नट 2016 में हुए एक डकैती कांड का अभियुक्त है और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर गौरा थाना के थानाध्यक्ष बाजीगर कुमार के नेतृत्व में उक्त फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की गई। इस दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र नट के घर की खिड़की, दरवाजा, खाट, चौकी, चूल्हा व खाना बनाने वाले बर्तन आदि जब्त कर थाने ले गई। इस दौरान किसी तरह के विरोध की संभावना को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल व चौकीदार आदि को यहां तैनात किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें