Hindi NewsBihar NewsChapra NewsGrand Kalash Yatra for Nine-Day Maruti Mahayagya and Ram Katha in Jalalpur

मंगोलापुर में मारुति महायज्ञ सह रामकथा के लिए निकाली गई कलशयात्रा

फोटो- ज्जित मंदिर परिसर से शुरू होकर मंगोलापुर, विशुनपुरा होते हुए जलालपुर गांव स्थित पोखरे पर पहुंची जहां पूजा अर्चना के साथ जलभरी कर मंगोलापुर मठिया होते हुए यज्ञस्थल तक कलश लाया गया। कलशयात्रा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराWed, 5 March 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
मंगोलापुर में मारुति महायज्ञ सह रामकथा के लिए निकाली गई कलशयात्रा

जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मंगोलापुर गांव स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव के परिसर में नौ दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ और रामकथा का आयोजन के लिए बुधवार भव्य कलशयात्रा निकाली गई एवं जलभरी की गई। कलशयात्रा बाजे-गाजे एवं रथ-घोड़े से सुसज्जित मंदिर परिसर से शुरू होकर मंगोलापुर, विशुनपुरा होते हुए जलालपुर गांव स्थित पोखरे पर पहुंची जहां पूजा अर्चना के साथ जलभरी कर मंगोलापुर मठिया होते हुए यज्ञस्थल तक कलश लाया गया। कलशयात्रा में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। इस दौरान पूरा परिक्षेत्र जय हनुमान, जय शिव के जयकारे से गुंजायमान रहा। यज्ञ पंडित आचार्य यदुनंदन पाठक सहित अन्य विप्रजनों द्वारा कराया जा रहा है। कलशयात्रा में यज्ञ के संयोजक उमेश तिवारी, मुख्य यजमान गिरधारी तिवारी, जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी, वंशीधर तिवारी, हरेंद्र तिवारी, अजय तिवारी, पंकज तिवारी, राजू तिवारी, धनजी तिवारी, राकेश तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि उत्तम बैठा, रंजीत मांझी बालाजी, जितेंद्र मांझी, संतोष तिवारी, पिंटू तिवारी, मुनमुन तिवारी, बिंदु प्रसाद, महाकाल गुरु, नागेंद्र सिंह व अन्य थे। यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अयोध्या से पधारे संत श्री राधेश्याम शास्त्री 6 से 13 मार्च तक प्रतिदिन संध्या छह बजे से रात्रि दस बजे तक रामकथा करेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन दिन में हवन पूजन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें