Hindi NewsBihar NewsChapra NewsCelebration of CM Nitish Kumar s 75th Birthday with Rituals and Wishes for Development

राज्य में न्याय के साथ विकास की यात्रा जारी: उमेश कुशवाहा

राज्य में न्याय के साथ विकास की यात्रा जारी: उमेश कुशवाहा त्रा जारी: उमेश कुशवाहा सोनपुर में धूमधाम से मनाया गया सीएम नीतीश कुमार का 75 वां जन्म दिन सीएम के जन्म दिन पर हरिहरनाथ मंदिर में हुआ 75 हवन...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 1 March 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में न्याय के साथ विकास की यात्रा जारी: उमेश कुशवाहा

राज्य में न्याय के साथ विकास की यात्रा जारी: उमेश कुशवाहा सोनपुर में धूमधाम से मनाया गया सीएम नीतीश कुमार का 75 वां जन्म दिन सीएम के जन्म दिन पर हरिहरनाथ मंदिर में हुआ 75 हवन कुंड में पूजा- पाठ और सुंदर कांड का पाठ नोट: यह मुख्य लगेगी और तब परमार वाली, तस्वीरें दोनों जरूरी है सोनपुर, संवाद सूत्र। सोनपुर में शनिवार को यहां के हरिहरनाथ मंदिर और जदयू कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने 108 नदियों का जल और दूध से बाबा हरिहरनाथ का रूद्राभिषेक किया। 75 हवन कुंड के माध्यम से हवन, विशेष पूजा- पाठ और सुंदर कांड का पाठ करने के साथ ही 75 पौंड का केक काट कर उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। दूसरी ओर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सीएम के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने हरिहरनाथ मंदिर में अपना भी 52 वां जन्म दिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने 52 पौंड का केक काटा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में न्याय के साथ विकास की यात्रा लगातार जारी है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी तबके को मिल रहा है। सोनपुर विधान सभा प्रभारी आचार्य राहुल परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौतरफा विकास हो रहा है। आगामी विधान सभा चुनाव में सोनपुर विधान सभा को राजद मुक्त बनाने का लोगों ने मन बना लिया है। समारोह को पूर्व मंत्री चंद्रिका, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, जदयू नेता वैद्यनाथ प्रसाद विकल, जिलाध्यक्ष आफताब आलम, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी, जिला महासचिव शंकर कुमार मालाकार, चंदेश्वर प्रसाद भारती, आनंद किशोर सिंह, भगवान दास, अजीत ठाकुर, नंदकिशोर राय समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सीएम के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। युवा चौपाल सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला युवा राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को हुई। अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष गुलाम गौश ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली युवा चौपाल सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष ग़ुलाम गौश ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकाल में 5.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां, 3.50 लाख से अधिक नौकरियां प्रक्रियाधीन है। शिक्षा व्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार हुई है।जाति आधारित गणना,75 प्रतिशत आरक्षण की सीमा बढ़ी, स्वास्थ्य व्यवस्था का कायाकल्प किया गया।पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया गया। 50 हजार करोड़ रुपयों का निवेश समझौता हुआ। आईटी और स्पोट्र्स पॉलिसी बनी,कला नीति बनी ,लाखों नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी बनें,छपरा में डबल डेकर सड़क सहित कई महत्वपूर्ण सड़कें सौगात के रूप में मिली। बैठक में प्रभारी संतोष यादव,प्रधान महासचिव अजय राय,जिला कार्यकारिणी के वरीय उपाध्यक्ष विकाश यादव , गुड्डू कुमार यादव, प्रवक्ता विश्वजीत चौहान,मो इम्तेयज़, मिथलेश कुमार, मो जैनू दिन, कमलेश राय, डॉ अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे खेल के क्षेत्र में अब बच्चियां भी कम नहीं, बढ़ा रही मान : सीग्रीवाल बनियापुर, एक प्रतिनिधि। खेल के क्षेत्र में अब बच्चियां भी कम नहीं। कई बच्चियां खेल के माध्यम से जिले, राज्य और देश का मान बढ़ा रही है। ये बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल बनियापुर के डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार बचनबद्ध है। ऐसे में छात्राओं को खूब आगे बढ़ना चाहिए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें तीनों शाखाओं के छात्र छात्राएं शामिल हुए। कबड्डी मैच में छात्रों की ओर से पुछरी शाखा की टीम ने बाजी मारी। लड़कियों में बनियापुर शाखा के बच्चियों ने बाजी मारी। वालीबॉल प्रतियोगिता में बनियापुर शाखा के खिलाड़ी विजयी रहे। कबड्डी खेल के दौरान रेफरी की भूमिका में विद्यालय प्राचार्य अमन सिंह व प्रबंधक धनंजय कुमार रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितबमहाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, बनियापुर अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार व विद्यालय के अभिभावक शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर खेल अमरोह का आयोजन किया। सांसद ने उपविजेता खिलाड़ियों को हतोत्साहित न होने का संदेश दिया व विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। सांसद ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में व शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। - महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी मुखिया प्रियंका सिंह फोटो नाम से तरैया, एक संवाददाता। दिल्ली में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आगामी 4 व 5 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह भाग लेंगी। इस सम्बंध में मुखिया को प्राप्त पत्र में 4 - 5 मार्च को दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने की अपील की गयी है। वहीं पंचायत का सतत विकास लक्ष्य थीम 9, महिला हितैषी व मॉडल पंचायत बनाने की संकल्पित जनप्रतिनिधियों को विशेष तौर पर 5 मार्च को आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे। जिले में एक मात्र महिला मुखिया प्रियंका सिंह चयनित हैं । मढ़ौरा में प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर जन सुराज की हुई बैठक मढ़ौरा, एक संवाददाता। आगामी 8 मार्च को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के प्रस्तावित मढ़ौरा आगमन को लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष व पूर्व आईएएस अरविन्द सिंह, जिला प्रभारी उर्मिला सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जनसंवाद के माध्यम से लोगों को सभा में आने का निमंत्रण देने, सभा स्थल का चयन, प्रचार प्रसार, स्वागत सहित अन्य पहलुओं पर विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सभा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग चालीस हजार लोगों के आने की संभावना व्यक्त की गई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य परिषद सदस्य अभय सिंह, जिलाध्यक्ष बच्चा राय,संगठन महासचिव श्रवण महतो, महिला अध्यक्ष अमिता सहनी मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, जिला संगठन अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह, रामपुकार मेहता, प्रियरंजन सिंह युवराज, राज्य पारिषद सदस्य अजीत, राज नंदन प्रसाद, अभिषेक राय, नूतन शर्मा, संपा देवी, उषा देवी सिंह, उज्जवल सिंह, विभूति सिंह,राजीव चौधरी, नीलेश सिंह, संजीत सिंह, संजीव सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें