सोनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया निर्णय
सोनपुर के बाकरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 30 मार्च को गोपालगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह...

सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर प्रखंड की दुधैला पंचायत के बाकरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में आगामी 30 मार्च को गोपालगंज में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष व सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार- विमर्श किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता आगामी 30 मार्च को गोपालगंज में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली सभा में शामिल होंगे। पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने यह भी बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव में एनडीए को 225 से अधिक सीटें मिलेंगी। इस अवसर पर भाजपा के राजीव कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह बबलू, दीपक शर्मा, आदित्य कुमार, संजीत चौरसिया, शशिभूषण सिंह, शिवबचन सिंह, मुनीलाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।