Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBihar Assembly Elections 2025 NDA Aims for 225 Seats with Dedicated Workers

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता: संजय झा

र में बनेगी एनडीए की सरकार: उमेश कुशवाहा फोटो 8 : सर्किट हाउस में शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 10 May 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता: संजय झा

छपरा, एक संवाददाता। कार्यकर्ताओं की बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के शत-प्रतिशत उम्मीदवार चुनाव जीतकर फिर से बिहार में सरकार बनायेंगे। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावी प्रक्रिया में खरा उतरने का आह्वान किया है। उन्होंने बूथ व पंचायत स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता व जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार की उपस्थिति में सर्किट हाऊस छपरा में लोगों ने वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़कर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का लाभ उठाया।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जिला संगठन प्रभारी ,जिलाध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी ,प्रखण्ड अध्यक्ष व प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का संकल्प है कि अगामी विधानसभा चुनाव 2025 में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है। समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है । बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इसमें अधिक मेहनत करने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बूथ स्तर पर बनाए गए 10 समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत बताया। वर्चुअल मीटिंग को विधानसभा प्रभारी संजय गिरी,रवि चंद्रवंशी,संदेश महतो,अब्दुल बारी,देव शंकर पाल,लालबाबू कुशवाहा,संतोष कानन ने भी संबोधित किया । बैठक में प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सुधाकर भारद्वाज ,चंद्रभूषण पंडित, जिला महासचिवई प्रभास शंकर ,अजय सिंह,प्रभुनाथ कुशवाहा,अजय प्रसाद ,इम्तेयाज परवेज,मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी मो फिरोज,चंद्रशेखर राय,सत्यनारायण सिंह,राज सिन्हा,राजेश्वर सिंह,शंभु मांझी,चांदनी कुशवाहा,काजल कुमारी,शैलेन्द्र सिंह,जितेन्द्र सोनी,पवन सिंह ,अनंत गोंड,नीतीश पटेल,अनिल सिंह,अशोक कुशवाहा,ज्वाला प्रसाद,जिला कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर राजेंद्र पोखरा की सफाई छपरा। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर इनर व्हील क्लब ऑफ सारण के सदस्यों ने शनिवार को राजेंद्र सरोवर पोखर समेत आसपास की सफाई की। अध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि राजेंद्र पोखर में कचरा भर दिया गया था। इससे पोखर का जल दूषित हो रहा था।और पर्यावरण पर भी इसका खराब असर पड़ रहा था। पर्यावरण से बचाव के लिए अध्यक्ष ने लोगों से आसपास में लगी गंदगी की सफाई करने की अपील की मछलियों के लिए पोखर की गंदगी हानिकारक बन गया था। सती माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली 16 दरियापुर के प्रतापपुर मठिया में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु दरियापुर। प्रतापपुर पंचायत के मठिया में नव निर्मित मंदिर में सती माता की पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु गांव के शिव मंदिर पर जुटे जहां आमी से मंगाए गए गंगा का पवित्र जल कलश में भरे। फिर गाजे बाजे के साथ भक्ति गीत गाते और नगर भ्रमण करते हुए नव निर्मित सती माता मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए। कलश स्थापना के साथ ही सती माता की पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा का विधि विधान शुरू हुआ। रविवार को माता की पिंडी में प्राण प्रतिष्ठा दी जाएगी। कलश यात्रा में राकेश कुमार सिंह, सुनीता देवी, गायत्री देवी,रीना देवी, कुमुद देवी, डॉ शीला आदित्य सिंह, परमेश्वर सिंह, ललन सिंह, गुड्डन सिंह ,राणा सिंह, गामा सिंह, रामबाबू शाह,विजय राम आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें