गृह मंत्री की रैली में रिविलगंज की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी
गोपालगंज में देश के गृह मंत्री अमित शाह की विशाल कार्यकर्ता रैली की तैयारी के लिए एक बैठक हुई। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक...

छपरा, नगर प्रतिनिधि। गोपालगंज में देश के गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली विशाल कार्यकर्ता रैली की तैयारी की बैठक रिविलगंज मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने किया। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि रिविलगंज प्रखण्ड एवं नगर पंचायत के सभी शक्ति केन्द्र से कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।बैठक में प्रदेश से आये प्रभारी अभय कुमार व विधानसभा प्रभारी डॉ विकास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच रैली के विस्तार से चर्चा की व रिविलगंज से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता को गोपालगंज की रैली में पहुंचने को कहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिंह,रिविलगंज नगर पंचायत के प्रभारी अनुरंजन प्रसाद, सुशील सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा,भाई वीरेंद्र, कैप्टन श्यामदेव शाह,ददन सिंह,राकेश सिंह, राज कुमार तिवारी,मनोज त्रिपाठी, शत्रुध्न प्रसाद,संजीव सिंह,राजेन्द्र सिंह,आशुतोष भारती व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।