सिकटौना में 16 ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार
सिटकौना गांव में रविवार को 16 ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवित संस्कार आयोजित किया गया। आचार्य बनारसी दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष किया गया। संस्कार के बाद हवन और भंडारे का आयोजन भी...

तीसरा वर्ष नगर व आसपास के विप्र बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न कराया गया पूजा पाठ और वेद पाठ जैसे कार्यों के लिए ब्राह्मणों की कमी गंभीर समस्या फोटो संख्या-14, कैप्सन-रविवार को सिकठौना में आयोजित यज्ञोपवीत कार्यक्रम में भाग लेते राजकुमार चौबे। इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित अतरौना पंचायत के सिटकौना गांव में रविवार को श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम के प्रांगण में 16 ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के आचार्य बनारसी दुबे ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष नगर और आसपास के विप्र बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न कराया गया। यज्ञोपवित संस्कार से ब्राह्मण में द्विजता आती है। इस संस्कार के बाद ही ब्राह्मण गायत्री संध्या वंदन एवं वेद का अधिकारी होता है। 16 संस्कारों में ब्राह्मण के लिए यह संस्कार अत्यंत प्रमुख माना गया है। यज्ञोपवित संस्कार के बाद हवन एवं वृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संपन्न कराने में संस्थान के अध्यक्ष पंडित रंगनाथ त्रिवेदी, विश्वामित्र फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार चौबे भी उपस्थित रहे संस्थापक सदस्य श्री चौबे ने कहा कि आज जिस तरह आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब हम अपनी जड़ों से दूर हो जाएंगे। भविष्य में पूजा पाठ व वेद पाठ जैसे कार्यों के लिए ब्राह्मणों की कमी गंभीर समस्या बन सकती है। इस अवसर पर अरविन्द पाठक, अभिनीत सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।