Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsWorld Red Cross Day Celebrated in Buxar with Health Camps and Flag Hoisting

विकट परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है रेडक्रॉस : डीएम

बक्सर में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। डीएम अंशुल अग्रवाल ने झंडातोलन किया और रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक डोनाल्ड हेनरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरThu, 8 May 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
विकट परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है रेडक्रॉस : डीएम

बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल ने झंडातोलन किया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम का विधिवत सोसाइटी के संस्थापक डोनाल्ड हेनरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। डीएम ने रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं महिला एवं बच्चों के निशुल्क टीकाकरण का भी शुभारंभ कराया। डीएम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य विकट परिस्थितियों में सदैव मानवता के लिए तैयार रहते है। जहां पर आपदा विपदा आती है। तत्काल इसके सदस्य सहायता के लिए पहुंच जाते है। डीएम ने रेडक्रॉस सोसायटी के आपदा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य एवं रक्तदान शिविर सामाजिक सहित अन्य कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था है इससे जुड़कर युवा एवं युवती को समाज के अग्रणी भूमिका निभाने में भारतीय ऊर्जा मिलती इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन कमरू निशा ने कहा कि कोराना काल में जहां सभी अपने घरों में छुपे हुए थे। वहीं इसके सदस्य जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनकी मदद कर रहे थे। जहां पर आगलगी की घटना होती है। सूचना मिलते ही इसके सदस्य पहुंच जाते है। यह सराहनीय कदम है। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी ने की। उन्होंने बीते वर्ष के किए गए पूरे कार्य की विवरणी जिला पर पदाधिकारी एवं समस्त रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के बीच प्रस्तुत किया। साथ ही आगे की कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर सिविल सर्जन शिव कुमार प्रसाद चक्रवती रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सचिव डॉ श्रवण तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजीव सिंह, सचिन कुमार राय, सत्येंद्र सिंह ,ओमजी यादव, अनिल केजरीवाल, मनोज कुमार राय ,अविनाश जयसवाल, मनोज पांडे ,डॉ पीके पांडेय, परमा यादव, विद्या चौबे ,कामेश्वर पांडेय ,रविकांत ओझा, पप्पू मिश्रा, मनोज केसरी सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें