छात्रों को भोजन में नहीं मिला अंडा और मौसमी फल
नावानगर और केसठ प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में छात्रों को शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में मौसमी फल और अंडा नहीं मिला, जिससे वे निराश हुए। स्कूल के प्रधानाध्यापकों के अनुसार, सप्लाई करने वाली संस्था ने...

नावानगर, एक संवाददाता। नावानगर और केसठ प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में मौसमी फल और अंडा नहीं परोसा गया। जिस पर छात्र-छात्राएं काफी निराश थे। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मध्याह्न भोजन में मीनू के अनुसार छात्रों को अंडा और मौसमी फल देना है। लेकिन, दोनों प्रखंड में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करने वाली संस्था द्वारा शुक्रवार को विद्यालयों में मौसमी फल व अंडा की सप्लाई नहीं की थी। इस संबंध में बीईओ सुरेश प्रसाद ने बताया कि मध्याह्न भोजन की आपूर्तिकर्ता संस्था से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें विद्यालय खुलने की सूचना देर से प्राप्त हुई। जिसके चलते वे मौसमी फल और अंडा की आपूर्ति नहीं कर पाए। इस संबंध में संस्थान द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।