Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRising Heat in Navanagar Water Scarcity Issues and Neglect by Authorities

खराब हैंडपंपों की सुध नहीं ले रहा विभाग, पेयजल को भटक रहे लोग

नावानगर में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। सरकारी चापाकल खराब पड़े हैं, लेकिन पीएचईडी विभाग मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 20 April 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
खराब हैंडपंपों की सुध नहीं ले रहा विभाग, पेयजल को भटक रहे लोग

नावानगर, एक संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ ही क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्याप्त पेयजल एक बड़ी समस्या बन जाती है। जिससे अप्रैल माह के शुरुआती दौर में ही पीएचईडी विभाग और स्थानीय प्रशासन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने में जुट जाता है। लेकिन, इस साल गर्मी के बढ़ते प्रभाव से विभाग अनजान बना है। विभाग के कर्मी भी इसके प्रति सक्रिय नहीं हैं। प्रखंड के अधिकतर सरकारी चापाकल खराब पड़े हैं। लेकिन, अभी तक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की दिशा में कोई पहल शुरू नहीं किया है। जिसको लेकर आम लोगों में विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। पहले चापाकलों की मरम्मत करने के लिए दल का गठन किया जाता था। जिसमें मिस्त्री एवं मजदूर शामिल रहते थे। मरम्मत दल द्वारा पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंप को चिन्हित कर दुरूस्त किया जाता था। लेकिन, वर्तमान में क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों व गांव में लगे सरकारी हैण्डपम्प खराब पड़े है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि, प्रखंड के अधिकारी पूरी तरह अनजान बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन प्रतिदिन गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ रहा है। बावजूद, जिम्मेदार लोगों ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने विभिन्न चौक चौराहों पर लगे सरकारी हैण्डपम्प की मरम्मत कराने की मांग डीएम से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें