Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPreparation Begins for All India Congress Committee Conference in Buxar

खड़गे के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

बक्सर में आगामी 22 फरवरी को आयोजित महासम्मेलन की तैयारी के लिए एक बैठक हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में 51 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया है। सभी सदस्यों को विभिन्न कार्यों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरWed, 19 Feb 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
खड़गे के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

तैयारी शुरु जय बापू, जय भीम, जय संविधान महासम्मेलन की तैयारी शुरु तैयारी समिति के सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी फोटो संख्या-21, कैप्सन- बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक करते जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय व अन्य। बक्सर, निज संवाददाता। आगामी 22 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बक्सर जिले के दलसागर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई। 51 सदस्यीय तैयारी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी। डॉ.पांडेय ने बताया कि सभी सदस्यों को कार्यों का बंटवारा किया गया है। वहीं, सदर विधायक मुन्ना तिवारी व राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने जनता से आह्वान किया कि उक्त दिन दलसागर मैदान में पहुंच जय बापू, जय भीम, जय संविधान महासम्मेलन में शामिल हों। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ओझा, विनय कुमार सिंह, डॉ सत्येंद्र ओझा, बिहार युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व बक्सर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जो बिहार में मिसाल कायम करेगा। बैठक में भोला ओझा, कामेश्वर पांडेय, त्रिजोगी मिश्रा, वीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय, राम प्रसाद द्विवेदी, अजय यादव, महेंद्र चौबे, राजा रमन पांडेय, राजू वर्मा, निर्मला देवी, संजय पांडेय, कंचन कुमार, सुरेश प्रसाद जायसवाल, संजय कुमार दुबे, वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा व गुप्तेश्वर चौबे मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें