Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPolice Launch Special Operation in Buxar 146 Arrested in 72 Hours

जिले में महज 72 घंटे के भीतर 146 लोग गिरफ्तार

बक्सर जिले की पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। 72 घंटों में 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 340 वाहनों से 9 लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 429 वारंट और 75...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 2 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
जिले में महज 72 घंटे के भीतर 146 लोग गिरफ्तार

पेज तीन के लिए ------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपराध नियंत्रण के लिए जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। महज 72 घंटों के भीतर 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 340 वाहनों से जुर्माना के रूप में 9 लाख 27 हजार रुपये वसूले गए। पुलिस ऑफिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बीते 27 से 29 अप्रैल के बीच जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न कांडों के तहत 72, वारंट के मामले में 64, इश्तेहार में 07 और कुर्की में 03 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन तीन दिनों में 429 वारंटों और 75 इश्तेहारों का निष्पादन तामिला हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें