फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने वसूला 43 हजार जुर्माना
गुरूवार को कृष्णाब्रह्म चौक पर पुलिस ने वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और करीब तीन दर्जन वाहनों को जब्त किया गया। जांच में 09 वाहन चालकों को ट्रैफिक...

हड़कंप कृष्णाब्रह्म चौक पर गुरूवार को पुलिस ने चलाया जांच अभियान जांच के दौरान लगभग एक दर्जन वाहनों से जुर्माना वसूला गया है कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। आरा-बक्सर फोरलेन पर कृष्णाब्रह्म अंडरपास के नीचे पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर कागजात के सड़कों पर फर्राटा भर रही लगभग एक दर्जन वाहनों से 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिसिया जांच अभियान से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप जैसी स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने करीब तीन दर्जन दोपहिया और चारपहिया वाहनों को जब्त किया। बाद में जब्त वाहनों के कागजातों के सत्यापन व जुर्माने की राशि वसूल करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया। जांच के दौरान कुल 09 वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। अधिकांश चालक मार्ग बदलकर यात्रा करते दिखे। बता दें कि सरकार के सख्त दिशा-निर्देशों के बावजूद अधिकांश चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तथा बगैर आवश्यक कागजात के ही सड़कों पर अपनी गाड़ियां चला रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों का जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।