Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPolice Arrest Two Suspects in Kishun Paswan Murder Case on Holi

अकोढ़ी गांव के अधेड़ की हुई हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

---- पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम इकबाल यादव के निधन पर जताया शोकब्रह्मपुर। रघुनाथपुर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम इकबाल यादव के आकस्मिक निधन पर कई राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरTue, 18 March 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
अकोढ़ी गांव के अधेड़ की हुई हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

ब्रह्मपुर। बगेन गोला थाना के अकोढ़ी गांव में होली के दिन हुई 55 वर्षीय किशुन पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में मृतक किशुन पासवान के पुत्र रामजी पासवान द्वारा गांव के ही सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने किशुन पासवान हत्या मामले के दो नामजद आरोपी रमेश महतो तथा ओमप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य पांच नामजद आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें