बड़कागांव व विक्रम इंग्लिश पंचायत में पैक्स चुनाव कल
इटाढ़ी में 2 अप्रैल को विक्रम इंग्लिश और बड़कागांव पंचायतों में पैक्स चुनाव होंगे। बड़कागांव में तीन और विक्रम इंग्लिश में चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।...

इटाढ़ी। कल यानी 2 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के शेष दोनों पंचायत विक्रम इंग्लिश व बड़कागांव पंचायत में पैक्स चुनाव का मतदान होगा। मतदान के उपरांत मतगणना करा परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ किरण कुमारी ने बताया कि बड़कागांव पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं विक्रम इंग्लिश पंचायत में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। विक्रम इंग्लिश में केवल पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। वहीं, बड़कागांव पंचायत में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए सामान्य, अनारक्षित, अति पिछड़ा व अन्य वर्ग के लिए चुनाव होगा। विक्रम इंग्लिश पंचायत में प्रबंध कार्यकारिणी समिति पद के सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।