महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित
बक्सर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ब्रह्मपुर महोत्सव और अन्य उत्सवों की बैठक हुई। एडीएम अनुपम सिंह की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। ब्रह्मपुर...

बक्सर, हिप्र। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम कार्यालय में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ब्रह्मपुर महोत्सव, विश्वामित्र महोत्सव, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव, बक्सर जिला स्थापना दिवस और बिहार दिवस के आयोजन से संबंधित बैठक की गई। अध्यक्षता एडीएम कुमारी अनुपम सिंह ने किया। मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 08 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नगर भवन में सम्मानित किया जाएगा। बताया कि डीएम अंशुल अग्रवाल की अनुमति के उपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्रह्मपुर महोत्सव को आगामी 10 मार्च की जगह 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 17 मार्च को बक्सर जिला स्थापना दिवस और विश्वामित्र महोत्सव, 21 मार्च को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव और 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।