ब्रह्मपुर नगर पंचायत के सैरात बंदोबस्ती को लेकर असमंजस
ब्रह्मपुर में सैरात बंदोबस्ती की प्रक्रिया लगातार दो दिनों तक नहीं हो सकी, जिससे एक दर्जन से अधिक दावेदार निराश होकर लौट गए। नगर पंचायत ने 3, 5 और 8 मार्च को तिथियों की घोषणा की थी। 1.91 लाख रुपये जमा...

निराशा निर्धारित तिथि के दूसरे दिन भी नहीं हो सकी बंदोबस्ती पैसा जमा कर कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं आवेदक ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। पंचायत नगर में सैरात बंदोबस्ती की प्रक्रिया को लेकर असमंजस स्थिति बनी हुई है। इसके लिए निर्धारित दूसरी तिथि बुधवार को भी बंदोबस्ती नहीं हो सकी। इसके चलते नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पैसा जमा कर चुके एक दर्जन से अधिक दावेदार निराश होकर वापस लौट गए। बताया जाता है कि नगर पंचायत द्वारा आम सूचना प्रकाशित कर सैरात बंदोबस्ती के लिए तीन 3 ,5 तथा 8 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। इसके तहत कुल 13 लोगों ने सुरक्षित सुरक्षित जमा राशि के रूप में एक 1 लाख 91 हजार 200 रुपया जमा भी किया है। वहीं इसमें भाग लेने के लिए फीस के रूप में भी 5 हजार जमा कराया गया है। पहले दिन 3 मार्च को बंदोबस्ती नहीं हो सकी थी। इसके बाद बुधवार को भी आवेदक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। इसमें से कुछ लोगों ने बताया कि 11:30 बजे दिन तक कार्यालय में ताला बंद था। इसके चलते हुए वे लोग घंटों इंतजार करने के बाद वापस आ गए। अब तक इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं है कि किस दिन को बंदोबस्ती होगी। बताया जाता कि सशक्त बोर्ड कि बैठक को लेकर यह समस्या आ रही है। जिसके चलते निर्धारित तिथि पर बंदोबस्ती की प्रक्रिया नहीं पूरी हो पा रही है। लेकिन सूचना बोर्ड पर अब तक इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। लाखों रुपए जमा करने के बाद बंदोबस्ती लेने के इच्छुक दावेदार कार्यालय का चक्कर लगा निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। देखना अब यह होगा कि 8 मार्च को निर्धारित तिथि को भी बंदोबस्ती हो पाती है या नहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।