Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsDevotional Atmosphere at Shatachandi Mahayagya with Radhika Didis Bhagwat Katha

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

भक्तिमय माहौल में केसठ गांव के काली मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा और रासलीला का आनंद ले रही है। राधिका दीदी भागवत कथा सुनाते हुए कहती हैं कि भगवान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 2 May 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

भक्तिमय प्रसिद्ध कथावाचिका राधिका दीदी भागवत सुना रहीं कथा के श्रवण से लोक परलोक तक सुधर जाते हैं नावानगर, एक संवाददाता। केसठ गांव के काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजित शतचंडी महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय है। यज्ञ में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भागवत कथा, रासलीला के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। तेज धूप में भी लोग मंडप परिक्रमा कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।

वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका राधिका दीदी भागवत सुना रहीं हैं। पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के संबंध में उन्होंने कहा कि यह अत्यंत फलदायी है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से लोक परलोक तक सुधर जाते हैं। जो भी सच्चे मन से भगवान को पुकारता है, भगवान उसकी जरूर सुनते हैं। इन्होंने महाभारत काल में द्रोपदी के चीरहरण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भरी सभा में जब द्रौपदी को लगा कि उसे न्याय नहीं मिलेगा। तब उसने भगवान श्रीकृष्ण को याद किया। भगवान श्रीकृष्ण पुकार सुनते ही पहुंच गए ,और द्रौपदी की लाज बचाई। रात्रि में वृंदावन वन से आए रासलीला पार्टी श्रीकृष्ण जीवन लीला पर आधारित झांकी प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यज्ञ समिति ने बताया कि महायज्ञ 9 मई को प्रतिमा स्थापना के साथ भंडारे के बाद सम्पन्न होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें