Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsConstruction of Bridge in Dumraon Connecting Six Villages and Ward 22

सिकरौल-डुमरांव राजवाहा पर बनेगा पुल, विभाग से मांगा एनओसी

डुमरांव में राजवाहा पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुल वार्ड 22 के दुसाध टोली रोड को मुख्य सड़क एनएच-120 से जोड़ेगा। इससे आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। वार्ड पार्षद ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 3 March 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
सिकरौल-डुमरांव राजवाहा पर बनेगा पुल, विभाग से मांगा एनओसी

लाभ मिलेगा आधा दर्जन गांव व वार्ड 22 के दुसाध टोली रोड के अंतिम छोर पर राजवाहा पुल नहीं होने से गांव में जाने को एक किमी दूरी का तय करना पड़ता है रास्ता फोटो संख्या-24, कैप्सन- डुमरांव सिकरौल राजवाहा नहर पर आवागमन के लिए रखा गया बिजली पोल। डुमरांव, निज संवाददाता। जिस रोड और पुल का वर्षों से लोगों को इंतजार था। उसके निर्माण की कवायद नगर परिषद ने शुरू कर दी है। वार्ड 22 के दुसाध टोली रोड मुख्य सड़क एनएच-120 से सीधे जुड़ा है। इस रोड से आधा दर्जन गांव के लोगों का आना-जाना है। राजवाहा में पानी नहीं रहने पर नहर पर सीमेंट का पोल रखकर लोग पार करते हैं। राजवाहा पर पुल बनाने की मांग दशकों से की जा रही थी। वार्ड 22 के वार्ड पार्षद अमन पासवान ने रोड बनाने का प्रस्ताव नप की बैठक लाया था। जिसे पास कर दिया गया है। पासवान टोली से नहर तक रोड बनना है। जो पुल की वजह से रुका है। नहर पर पुल बनाने के लिए विभाग से एनओसी लेना जरूरी होता है। ऐसे में नप चेयरमैन सुनीता गुप्ता ने नहर विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र देकर स्वीकृति मांगी है। चेयरमैन का कहना है कि विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। शीघ्र ही एनओसी मिल जाएगा। बताया की एनओसी मिलते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पुल को दुसाध टोली रोड और नहर रोड से जोड़ा जाएगा। पुल के रोड से जुड़ जाने के बाद मुख्य सड़क से नावाडेरा, गोपालडेरा, बनकट, महरौरा डेरा सहित अन्य गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।