22 को बक्सर आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 22 फरवरी को बक्सर आएंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें लाखों कार्यकर्ताओं की तैयारी की चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर प्रचार करने...

तैयारी बक्सर के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं घर-घर प्रचार प्रचार कर कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान बक्सर, निज संवाददाता। आगामी 22 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बक्सर आएंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी समिति की बैठक हुई। डॉ. पांडेय कहा कि अध्यक्ष के आगमन को लेकर लाखों की संख्या में दलसागर स्थित मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आगमन की तैयारी की गई है। इस अवसर पर राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने जिले के गांवों का दौर शुरू कर दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी पर्यवेक्षक बिहार प्रदेश इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने तैयारी समिति की बैठक की। सभी कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल बना है। बिहार में जय बापू जय भीम जय संविधान पहला सम्मेलन बक्सर में हो रहा है। पर्यवेक्षक ने कहा कि यह बक्सर के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम हो रहा है। डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सभी सदस्यों से कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि पहली बार बक्सर को सम्मेलन के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ओझा, डॉ. शशि भूषण पांडेय, विनय कुमार सिंह, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि तैयारी समिति के सदस्यों को गांव-गांव और घर-घर प्रचार प्रचार कर कार्यक्रम को सफल का आह्वान किया गया है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पंकज उपाध्याय, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, वीरेंद्र रामद्व वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय, संजय कुमार दुबे, प्रभुदत ओझा, कामेश्वर पांडेय, सुरेश जायसवाल, अजय यादव, अभय मिश्रा, त्रियोग मिश्रा, अजय ओझा, राजारमन पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्येंद्र ओझा व धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी अजय यादव ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।