Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsComputer Education to Start in Schools from Academic Session 2025-26

मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई कर बच्चे बनेंगे दक्ष

डुमरांव के मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर की अनुपलब्धता को तकनीकी शिक्षा में बाधक मानते हुए शिक्षकों की सूची...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरWed, 5 March 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई कर बच्चे बनेंगे दक्ष

तैयारी शुरू शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होगी कंप्यूटर की पढ़ाई कंप्यूटर की अनुपलब्धता तकनीकी शिक्षा में बाधक बनी डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालयों में शिक्षा विभाग ने बच्चों को तकनीक शिक्षा में सुदृढ़ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए विभाग ने कंप्यूटर की पढ़ाई में रुचि रखने वाले शिक्षकों और विद्यालयों की सूची मांगी है। साथ ही जिन विद्यालयों में कंप्यूटर की उपलब्धता नही है, उसकी भी जानकारी देना है। बताया जाता है कि विद्यालयों में कंप्यूटर नहीं होने से बच्चे किताबी ज्ञान को हासिल करते है। लेकिन, कंप्यूटर चलाने के व्यवहारिक ज्ञान से वंचित होते है। ऐसे में विभाग ने नई शिक्षा नीति में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया है। विद्यालयों में कंप्यूटर की अनुपलब्धता तकनीकी शिक्षा में बाधक बनी है। प्रखंड परियोजना प्रबंधक निर्भय कुमार ने बताया कि नये सत्र में कक्षा छह से आठ वर्ग में कंप्यूटर पढ़ाने के लिए विभाग ने योजना बनायी है। जिसे लेकर कवायद शुरू की गयी है। विभागीय निर्देश के अनुसार सभी मध्य विद्यालयों में एक कंप्यूटर शिक्षक अनिवार्य रूप से नामित करना है। इन शिक्षकों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। कंप्यूटर में रुचि रखने वाले शिक्षकों की योग्यता, रुचि, प्रखंड के नाम, स्कूल का नाम आदि की जानकारी मांगी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें