Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsChhath Puja Celebrations Conclude with Devotees Offering Arghya to Rising Sun

चैती छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

बक्सर में चैत्र छठ व्रतियों ने शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर महापर्व छठ का चारदिवसीय अनुष्ठान समाप्त किया। व्रतियों ने गंगा घाटों पर एकत्र होकर श्रद्धा के साथ सूर्य भगवान का दर्शन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 4 April 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
चैती छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र छठ व्रतियों ने शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही महापर्व छठ का चारदिवसीय अनुष्ठान समाप्त हो गया। बीते मंगलवार को नहाय-खाय के साथ ही व्रतियों ने महापर्व छठ का चारदिवसीय अनुष्ठान शुरु किया था। बुधवार को खरना किया और गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। शुक्रवार की सुबह होने से पहले ही व्रती और उनके परिजन गंगा घाटों की तरफ निकल पड़े। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के रामरेखाघाट और नाथ बाबा घाट पर हुई। देवनदी गंगा में खड़े हो व्रतियों ने भगवान भाष्कर के निकलने का इंतजार किया। ज्योंही पूरब में आसमान पर लालिमा दिखाई पड़ी और सूर्य भगवान के दर्शन हुए, व्रतियों ने पूरी श्रद्धा के साथ उन्हें अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा घाट छठ मइया के गीतों से गूंजता रहा। अर्घ्य अर्पित करने के कुछ देर बाद लोग अपने-अपने घरों की तरफ लौट गए। इसके बाद व्रतियों ने छठ का महाप्रसाद ग्रहण किया और परिजनों, शुभचिंतकों को भी ग्रहण कराया। इधर, महापर्व छठ की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए थे। घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई थी। रोशनी का भी पर्याप्त इंतजाम नजर आया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें