जातीय जनगणना की घोषणा कांग्रेस की बड़ी जीत
कांग्रेस नेता डॉ. मनोज पांडेय ने जातीय जनगणना की घोषणा को पार्टी की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों को हिस्सेदारी मिलेगी और देश में समानता के अवसर बढ़ेंगे। राहुल गांधी की मांग के बाद सरकार...

जश्न देश में समानता के अवसर जातीय जनगणना से मिलेगा गरीबों को एक तरह से बड़ा हथियार मिल गया है: पांडेय फोटो संख्या-21, कैप्सन-शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय। बक्सर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना करने की घोषणा कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हर जनसभा और पिछले लोकसभा चुनाव के साथ ही जातीय जनगणना करने की मांग करते रहे हैं। कांग्रेस नेता डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार राहुल गांधी की मांगों के आगे घुटने टेककर खड़ी हो गई।
राहुल गांधी की दूरदर्शी दृष्टि एवं जितनी जिसकी हिस्सेदारी उतनी भागीदारी की बात सदैव करते रहे हैं। डॉ. मनोज पांडेय ने कहा जाति जनगणना राहुल गांधी की देन है। डॉ. पांडेय ने कहा गरीबों को एक तरह से बड़ा हथियार मिल गया। जिसकी जितनी संख्या होगी उतनी हिस्सेदारी मिलेगी। डॉ. पांडेय ने कहा जनगणना की घोषणा से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि जातीय जनगणना देश के लिए जरूरी था। मात्र 10 प्रतिशत लोगों के पास 90 प्रतिशत संपत्ति है। इसकी जांच जरूरी है। गरीबों को पूर्ण हक मिलेगा। देश में समानता के अवसर जातीय जनगणना से मिलेगा। वहीं, विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम राम, महिमा शंकर उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, निर्मला देवी, संजय कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार राम, संजय कुमार पांडेय, कंचन दुबे, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष अभय मिश्रा, भोला ओझा, अजय कुमार यादव, कुमकुम देवी, रूनी देवी, त्रियोगी नारायण मिश्रा, भृगुनाथ तिवारी, उपेंद्र कुमार, हरिशंकर यादव, बबन तुरहा, माया देवी ने जातीय जनगणना, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की बड़ी जीत है। लंबे समय से मांग थी देश में जाति आधारित जनगणना बक्सर। लोजपा रामविलास कार्यालय में जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पार्टी की लंबे समय से मांग थी कि देश में जाति आधारित जनगणना कराई जाए। जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसे लेकर हमारी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता व अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में जाति गणना को लेकर चिराग पासवान और केंद्र सरकार के बीच कई भ्रांतिया फैलाई गई। अब जनगणना को स्वीकृति मिलना सभी अफवाहों का जवाब है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।