आतंकी हमले के खिलाफ कांग्रेस के रवैये की निंदा
बक्सर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश में संकट के समय दुश्मनों के साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा अब पाकिस्तानियों की भाषा से मिल रही है।...

बक्सर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब भी कोई आतंकवादी हमला या अन्य कोई संकट देश पर आता है तो कांग्रेस देशवासियों के बजाए संकट खड़ा करनेवालों के साथ रहती है। चाहे वह पहलगाम की घटना हो, पुलवामा की घटना हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो अथवा कोरोना जैसी विपदा हो। कांग्रेस हमेशा दुश्मनों के साथ खड़ी होती है। आज कांग्रेस की भाषा पाकिस्तानियों की भाषा से मेल खा रही है। 7 अगस्त 2024 को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जो बांग्लादेश में हो रहा है। वह भारत में भी हो सकता है। पुनीत सिंह ने ऐसी मानसिकता की घोर निंदा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।