Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBJP East Municipal Division Appoints New Officials Emphasizes Party s Discipline

भाजपा पूर्वी नगर मंडल कार्यसमिति के उपाध्यक्ष बने सुमित उपाध्याय

रविवार को बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा नगर पूर्वी मंडल की बैठक हुई। इसमें नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें सुमित, रामजी, मुन्ना और चंदन पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया। मंडल अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 20 April 2025 08:48 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा पूर्वी नगर मंडल कार्यसमिति के उपाध्यक्ष बने सुमित उपाध्याय

मनोनीत विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी उपाध्यक्ष सुमित, रामजी, मुन्ना व चंदन पाठक हुये मनोनीत फोटो संख्या-22, कैप्सन- रविवार को पंचमुखी महावीर मंदिर के पास आयोजित बैठक में नगर महामंत्री बनने के बाद रोहित मिश्रा को बधाई देते प्रदीप दुबे व अन्य। बक्सर, निज संवाददाता। नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा नगर पूर्वी मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला व संचालन रोहित मिश्रा ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी सह वरीय उपाध्यक्ष निर्भय राय ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन पर्व में करोड़ों लोग सदस्य बने। जिसमें कई कार्यकर्ता संगठन संचालन का दायित्व निर्वहन करते हैं। यह कोई पद नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं का नेतृत्वकारी समूह है। इस अवसर पर नगर पूर्वी कार्यसमिति की घोषणा की गई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष सुमित उपाध्याय, रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, चंदन पाठक, महावीर गुप्ता, किरण देवी, महामंत्री रोहित मिश्रा, राजीव वर्मा, नगर मंत्री अनीता केसरी, बबीता तिवारी, हनी जायसवाल, मयंक राज कसेरा, मिथुन शिंदे, तारामुनी देवी को मनोनीत किया गया। जबकि, कोषाध्यक्ष राज नारायण राम, सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव, आयुष वर्मा, पंडित अभय व विनय वर्मा को मुख्य प्रवक्ता एवं प्रभाकर राय, दीपक केसरी, रामजी वर्मा, पारुल वर्मा, परमेश्वर चौधरी, संतोष कुमार चौबे, अंजनी कुमार दुबे, ओंकारनाथ गुप्ता को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें