दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी पर किया विश्वास
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दिल्ली विधानसभा में भाजपा की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संदेश रेखा गुप्ता को दिल्ली की बागडोर सौंपना महिला शक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में...

बोले भुवन वीर कुंवर सिंह चौक पर मनाया गया विजयोत्सव कार्यक्रम बागडोर रेखा गुप्ता के हाथों में सौंपना मोदी का अटल संदेश फोटो संख्या-20,कैप्सन- शुक्रवार को पुलिस चौकी के पास डॉ राजेश मिश्रा को मिठाई खिलाते जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रदीप राय व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास किया। जिस कारण दिल्ली विधानसभा में भाजपा को सफलता मिली। वहां भाजपा की सरकार बनी है। हालांकि दिल्ली की जनता का विश्वास पीएम मोदी पर कभी कम नहीं रहा था। पिछले दो लोकसभा चुनावों में दिल्ली में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहां के लोगों ने भाजपा का साथ दिया था। अब विधानसभा में भी साथ दे रहे है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहीं। कहा कि देश की आधी आबादी मातृ शक्ति के प्रतीक के रूप में दिल्ली जो देश की राजधानी है, उसकी बागडोर एक महिला रेखा गुप्ता के हाथों में सौंपना पीएम मोदी के अटल संदेश और अटल विश्वास को परिभाषित करता है। साथ ही साथ बक्सर के धरौली निवासी हमलोगों के बीच के रहने वाले डॉ. पंकज सिंह दिल्ली में विधायक बनें और दिल्ली मंत्रीमंडल में बक्सर को स्थान दिया है। जिसके चलते हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम मोदी आभार प्रकट करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। कहा कि एक ठगी करने वाला, फर्जीवाड़ा करने वाला और जनता से झूठ बोलने वाले की पहचान कर दिल्ली की सता से बेदखल करने का नेक काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर विजयोत्सव कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदीप दुबे, भोला सिंह, राजवंश सिंह, अनिल पांडेय, पूनम रविदास, निर्भय राय, धर्मेन्द्र पांडेय, राजेश सिन्हा, तेज प्रताप सिंह, सिद्धनाथ सिंह, धनंजय राय, विनोद राय, मिठाई सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी,कंचन देवी, चन्दा पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी, शिला त्रिवेदी, सौरभ तिवारी, अमरेन्द्र पाण्डेय, दीपक पांडेय, सोनू राय, अजय भट्ट, आशानन्द सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार व उमाशंकर राय थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।