Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWorld Thinking Day Celebrated at Rajgir Central School Environmental Awareness and Community Service Promoted

राजगीर केंद्रीय विद्यालय मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

राजगीर केंद्रीय विद्यालय मनाया गया विश्व चिंतन दिवसराजगीर केंद्रीय विद्यालय मनाया गया विश्व चिंतन दिवसराजगीर केंद्रीय विद्यालय मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 22 Feb 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर केंद्रीय विद्यालय मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

राजगीर केंद्रीय विद्यालय मनाया गया विश्व चिंतन दिवस पर्यावरण जागरूकता, समाज सेवा का दिया संदेश फोटो: केन्द्रीय : राजगीर केन्द्रीय विद्यालय में पौधरोपन करते बच्चे व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर में विश्व चिंतन दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विवेक किशोर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने भाग लिया। शुरुआत स्काउटिंग आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पॉवेल को श्रद्धांजलि देकर की गई। स्काउट्स और गाइड्स ने उनके योगदान को याद करते हुए विश्व चिंतन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और एक शांतिपूर्ण व बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। भारत स्काउट एवं गाइड का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद वॉक फॉर द वर्ल्ड रोड शो के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता फैलाई गई। छात्रों ने प्लास्टिक के वैकल्पिक उपयोग पर चर्चा की और अपनी आदतों में बदलाव लाने की शपथ ली। पौधारोपण के जरिए प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया गया और विद्यालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ फ्लैग-ब्रेक समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य विवेक किशोर ने छात्रों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि यह न केवल नेतृत्व और अनुशासन सिखाते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य करते हैं। मौके पर ऋषिकेश कुमार, संजय कुमार, मो. शहबाज़ कमाल, नेहा शर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें