Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWoman s Head Caught in Thresher Serious Injury in Nalanda Village

थ्रेसर में महिला का गया सिर, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर

थ्रेसर में महिला का गया सिर, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर थ्रेसर में महिला का गया सिर, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 24 April 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
थ्रेसर में महिला का गया सिर, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर

थ्रेसर में महिला का गया सिर, गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर नालंदा के सारे थाना के राजबिगहा टोला गांव में हादसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थ्रेसर से गेहूं फसल की मैंजनी के दौरान एक महिला का सिर थ्रेसर में चला गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को इलाज के लिए पहले बरबीघा लाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत गंभीर रहने पर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। 25 वर्षीय घायल महिला विनीता देवी गांव के ही कामेश्वर दास की पत्नी है। बताया जाता है कि महिला खलिहान में थ्रेसर से गेहूं की मैंजनी कर रही थी। तेज हवा के कारण महिला थ्रेसर पर जा गिरी और उसका सिर थ्रेसर में चला गया। इस दौरान दूसरे मजदूर ने दौड़कर थ्रेशर बंद किया और महिला को इलाज के लिए पहुंचाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें