न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, सरपंच पर आरोप
न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, सरपंच पर आरोप न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, सरपंच पर आरोप

न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, सरपंच पर आरोप तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस एफएसएल की टीम घटनास्थल से जुटाये कई साक्ष्य पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता की करायी गयी मेडिकल जांच बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सरपंच मंटू कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने सरपंच के खिलाफ तेल्हाड़ा थाने में एफआईआर करायी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाये हैं। महिला की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी है। हिलसा एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता का अपने पति से अक्सर झगड़ा होता था। पति ने दूसरी शादी कर ली थी। विवाद से परेशान होकर महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए शनिवार शाम सरपंच के पास गई थी। महिला का आरोप है कि सरपंच उसे पंचायत सरकार भवन ले गया और उसे वहीं रात में रुकने के लिए कहा। आश्वासन दिया कि अगले दिन उसका विवाद सुलझा दिया जाएगा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रात में जब वे दोनों अकेले थे, तब सरपंच ने उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शौच के बहाने भागी : पुलिस को महिला ने बताया है कि देर रात करीब एक बजे उसने शौच जाने का बहाना बनाया, जिसके बाद सरपंच भी उसके साथ बाहर निकल गया। इस दौरान महिला का मोबाइल सरपंच के पास था। उसने टॉर्च जलाने के बहाने अपना फोन वापस लिया और शॉल से खुद को ढंककर अपने देवर को कॉल किया। मौका पाकर वहां से भाग निकली। चार बच्चों की मां है पीड़िता: बताया जाता है कि महिला के चार बच्चे हैं। उसका पति बाहर में रहकर मजदूरी करता है। चार साल पहले पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बारे में उसे डेढ़ साल पहले पता चला, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।