राजगीर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में जल संरक्षण हुई संगोष्ठी
राजगीर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में जल संरक्षण हुई संगोष्ठी राजगीर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में जल संरक्षण हुई संगोष्ठी

राजगीर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में जल संरक्षण हुई संगोष्ठी फोटो : केन्द्रीय : राजगीर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में संगोष्ठी में शामिल छात्र, शिक्षक व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम के तहत हरित पर्यावरण में जल संसाधनों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई। मगध विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर राकेश कुमार ने छात्रों को जल पदचिह्न की अवधारणा समझायी और जल संसाधनों के सतत उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने ग्रीन, ब्लू और ग्रे वाटर फुटप्रिंट के महत्व को बताया और जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीनहाउस प्रभाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई रोकने और संसाधनों के वैकल्पिक उपयोग पर विचार करने की सलाह दी। विद्यालय के प्राचार्य विवेक किशोर ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।