तीसरी बार हिलसा दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने विजय
तीसरी बार हिलसा दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने विजय तीसरी बार हिलसा दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने विजय

तीसरी बार हिलसा दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने विजय उपाध्यक्ष मनीष कुमार तो कोषाध्यक्ष चुने गये नंदलाल फोटो 03हिलसा01: हिलसा दस्तावेज नवीस संघ चुनाव में जीते नवनिर्वाचित पदाधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि बिहार दस्तावेज नवीस संघ की हिलसा शाखा का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। विजय कुमार शर्मा तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। जबकि, विजय कृष्ण प्रसाद सचिव बने। 87 सदस्यों ने वोट डाले। वहीं, मनीष कुमार उपाध्यक्ष और नंदलाल प्रसाद कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार शर्मा ने 50 वोट पाकर शंभू कुमार (23 वोट) को 27 वोटों से हराया।
चुनाव प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार ने नतीजे घोषित किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि एकजुटता संगठन की ताकत है। सचिव पद पर विजय कृष्ण प्रसाद ने 41 वोट पाकर रवींद्र प्रसाद (32 वोट) को हराया। उपाध्यक्ष मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद और कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार वर्मा निर्विरोध चुने गए। विजय कुमार शर्मा ने कहा कि मजबूत नेतृत्व ही संगठन का भविष्य सुरक्षित रखता है। मौके पर रजनीकांत कुमार, चुन्नू सिंह, चंदन कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, अर्जुन प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, कुंदन सिंह, राजकुमार पासवान, प्रेम कुमार, शशिभूषण कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, प्रेम प्रकाश वर्मा, सत्येंद्र कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।