Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsUnknown Middle-aged Woman Dies During Treatment at Rajgir Hospital

अज्ञात अधेड़ महिला की इलाज के दौरान राजगीर अस्पताल में मौत

अज्ञात अधेड़ महिला की इलाज के दौरान राजगीर अस्पताल में मौतअज्ञात अधेड़ महिला की इलाज के दौरान राजगीर अस्पताल में मौतअज्ञात अधेड़ महिला की इलाज के दौरान राजगीर अस्पताल में मौतअज्ञात अधेड़ महिला की इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 21 Feb 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात अधेड़ महिला की इलाज के दौरान राजगीर अस्पताल में मौत

अज्ञात अधेड़ महिला की इलाज के दौरान राजगीर अस्पताल में मौत राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को अज्ञात महिला की मौत हो गयी। सहायक थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर पहचान के लिए 72 घंटे तक शीतग्रह में सुरक्षित रखा जाना है। 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर उसका हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दाह-संस्कार करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला के पास एक पर्स और उसमें 17 सौ रुपये पाये गये। पर्स पर सैनिक ज्वेलर्स गांधीनगर कैथमपुर मुगलसराय लिखा पाया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे यह महिला माली टोला होते हुए बाजार की ओर जा रही थी। इसी क्रम में एक दुकान के आगे बैठ गई। दुकानदार शिशुपाल साब उर्फ पलन साब नें बताया कि से एक ग्लास पानी मांगी ,तब मेरी बेटी बंटी कुमारी नें उन्हें एक ग्लास पानी दिया । फिर वह चक्कर आने की बात कह दुकान के आगे चबूतरे पर ही लेट गई । उसके बाद महिला को उल्टी होने लगी। महिला की हालत खराब होते देख वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निरंजन मालाकार को बुलाया गया। और, ई-रिक्शा के माध्यम से महिला को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देव प्रकाश ने बताया कि महिला अचेतन अवस्था में थी। उन्होंने अपना नाम कौशल्या, पता टाटा बताया। इसके आगे वह कुछ नहीं बोल सकी। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें