Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTriyambakeshwar Temple Hosts Grand Shivratri Festival with 10 000 Attendees

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भंडारा, 10 हजार लोगों ने खाया प्रसाद

भागन बिगहा स्थित प्राचीन त्र्यंबकेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ। अंतिम दिन भंडारे में 10,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक रवि रंजन पांडेय ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 1 March 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भंडारा, 10 हजार लोगों ने खाया प्रसाद

रहुई, निज संवाददाता। भागन बिगहा स्थित प्राचीन त्र्यंबकेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के संपन्न हो गया। अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें दस हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक रवि रंजन पांडेय ने बताया कि यह परंपरा पिछले 13 वर्षों से निरंतर चल रही है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करते हैं। महोत्सव की शुरुआत पहले दिन गाजे-बाजे और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ कलश यात्रा से हुई। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु गंगा जल कलश में भरकर मंदिर पहुंचे और भगवान त्र्यंबकेश्वर का जलाभिषेक किया। दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया। तीसरे दिन अखंड कीर्तन संपन्न होने के बाद भव्य भंडारा हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें